Friday, September 4, 2026

कैंप वासियों ने किया विद्युत कार्यालय में प्रदर्शन

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आबादी के बीच में विद्युत पोल और विद्युत तारे लगाए जाने से आक्रोशित ट्रांजिट कैंप और शिव नगर के दर्जनों लोगों ने नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद मोनू निषाद और पूर्व पार्षद दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा ।दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा की कैंप ढाल से लेकर शिवनगर तक सड़क चैड़ीकरण का काम चल रहा है साथ ही विद्युत पोल और तारों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। आबादी के बीचो बीच 11हजार की विद्युत तार डिवाइडर में लगाई जा रही है ।जिस से खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सड़क के किनारे विद्युत पोल लगाया जाए और 11हजार की विद्युत लाइन भी डिवाइडर से हटाकर लगाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में नीतू शर्मा, अनीता, पूजा ,आनंदी ,संतोष ,आदेश भारद्वाज ,संजीव विश्वास ,गीता, अभय सिंह, किशन, सूर्य निषाद शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.