Friday, September 4, 2026

कैंपस स्कूल की छात्रा संपदा को जाएंगी कोरिया भ्रमण पर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। भारत एवं दक्षिण कोरिया के रिश्ते मजबूत बनाने के उद्देश्य हेतु ‘द एंबेसी ऑफ रिपब्लिक कोरिया के कोरियन कल्चर सेंटर इंडिया’ द्वारा छठी कोरिया इंडिया फ्रेडशिप ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 2021 का आयोजन कराया गया। जिसमें देश भर के 2608 स्कूलों के सातवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के 102177 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से 20 विद्यार्थी सेमीफाइनल के लिए चयनित हुए। देश भर के 10 प्रतिभागी अंतिम चरण के लिए चयनित किए गए। फाइनल में चार प्रतिभागियों को विजयी घोषित किया गया। जिसमें कैंपस स्कूल, पंतनगर की आठवीं कक्षा की छात्रा संपदा तिवारी ने सभी चरणों को पार कर प्रतियेागिता में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय व पंत विवि का नाम रोशन किया। अंतिम चरण के चार विजयी प्रतिभागियों को दक्षिण कोरिया के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया जायेगा। संपदा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवारजनों व शिक्षकों को दिया है। संपदा की इस सफलता पर विवि के कुलपति व कैंपस स्कूल के संरक्षण डा. तेज प्रताप, विद्यालय, प्रधानाचार्य डा. बीसी पाठक, उपप्रधानाचार्य डा. आरएस सेंगर सहित विद्यालय के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। संपदा के पिता विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में सह निदेशक व पीआरओ के पद पर जबकि माता कृषि महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.