Friday, September 4, 2026

कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार पिता व पुत्री की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार पिता व पुत्री की दर्दनाक मौक हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शनिवार को फागपुर बनबसा (चंपावत) निवासी 42 वर्षीय हरदेव सिंह अपनी पत्नी 35 वर्षीय सिमरनप्रीत कौर व 3 वर्षीय पुत्री अर्शदीप के साथ स्कूटी से यूपी सीमा स्थित टाण्डाविजैसी गांव में अपनी जमीन देखकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पोलीगंज के पास अचानक एक टुकटुक चालक ने सड़क पर टुकटुक मोड़ दिया। जिससे स्कूटी टुकटुक से टकरा गई और स्कूटी सवार पति, पत्नी व पुत्री सड़क पर गिर गये। इसी दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रहे कैंटर यूपी 26 टी-2550 ने तीनां को चपेट में ले लिया। जिससे हरदेव सिंह व उनकी पुत्री अंर्शदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला सिमरनप्रीत कौर गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचें सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने घायल महिला को आपात कालीन सेवा 108 से उप जिला चिकित्सालय पहुचाया। वही दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि 6 माह पूर्व उसके पति ने टाण्डाविजैसी न्यूरिया मे लगभग चार एकड़ खेती की भूमि खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री हो गई थी। लेकिन दाखिल खारिज नही हुई थी। जिसे लेकर लगातार वहा जाना हो रहा था। शनिवार को भी भूमि के दाखिल खारिज के सिलसिले मे ही टाण्डाविजैसी गये थे। मृतक हरदेव सिंह खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। ये तीन भाईयों मे दूसरे नम्बर के थे। सबसे बड़े पूरन सिंह जो फौज मे है व सबसे छोटे सतनाम सिंह है। मृतक की दो पुत्री थी। बड़ी पुत्री शुभनीत कौर (6) व छोटी अंर्शदीप(3) थी। पिता पुत्री की मौक की खबर सुनते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। ही गांव मे भी मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौप

बाक्स-खटीमा। कैंटर से घायल सिमरनप्रीत कौर गम्भीर हालत मे अस्पताल लाया गया। उसके हाथ पर गंभीर चोट थी। हाथ कई जगह से टूट चुका है। अत्याधिक दर्द होने के बाद भी सिमरनप्रीत बार-बार अपने पति व पुत्री के बारे मे पूछ रही है। जिससे मौजूद लोगो की आंखे नम हो गई। बावजूद इसके परिजन अपने आंसू छिपाते हुए उसके पति व पुत्री के सकुशल होने की बात कहते हुए दिलासा देते रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.