Friday, September 4, 2026

कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल । बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम का आज स्थापना दिवस है। सुबह से बाबा के भक्तों की लंबी कतारे लगना शुरू हो गई है। कैंची धाम में सुबह 5:30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद भक्तों में मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है।

विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज सुबह 5:00 बजे से ही बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में भक्तों की कतारे लगनी शुरू हो गईं। बाबा बाबा को भोग लगाने के साथ ही मेला शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली जी महाराज के धाम में आज भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। हर साल 15 जून को बाबा नीम करोली महाराज जी के धाम में मेला लगता है । इस बार भी देश के कोने-कोने से बाबा के भक्त बाबा नीम करोली जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं पुलिस और प्रशासन पिछले एक महीने से इस मेले की तैयारी में जुटा हुआ था।

बाबा के लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद के चलते पहले से ही प्रशासन ने शटल सेवा सहित पार्किंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा किया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है की पूर्व में ही सारी तैयारियां कर ली गई है बाबा नीब करोरी महाराज जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान के साथ ही सटल सेवा और पार्किंग की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.