भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोर्फबाल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में अमेनीटी पब्लिक स्कूल रुदपुर के खेल प्रांगण में 29वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नताशा सचिव कोर्फबाल एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बताया कि आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मैच आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम ने हिमाचल की टीम को 17-14 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की। फाइनल मैच केरला और हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमें केरला की टीम ने 12-9 के स्कोर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता समापन के अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह धोनी (सी.ओ.) एस.एस.पी. पंतनगर ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। साथ में श्री सुभाष अरोड़ा डायरैक्टर अमेनीटी पब्लिक स्कूल ने भी विशिष्ठ अतिथि के रुप में विजेताओं को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए खेलों के द्वारा व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों तथा संम्पूर्ण निर्णायक मंडल की भी तारीफ करते हुए कहा कि किसी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए निर्णायक मंडल का अहम योगदान होता है। मंच संचालन श्री विनोद कुमार कोषाध्यक्ष के. एफ. आई. ने किया। इस अवसर पर रविराज, चेतन, दिनेश, नितेश, नमित, केतन, साक्षी, निकिता, सीवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।




