Saturday, September 5, 2026

केनरा बैंक के खिलाफ धरने पर बैठे व्यापारी

Share

Advertisement
 भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम ना देने और पॉलिसी बंद करने से गुस्साए व्यापारियों ने आज केनरा बैंक के सामने धरना दे दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि रुद्रपुर निवासी प्रदीप अग्रवाल की माता प्रकाश रानी की केनरा बैंक में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, वर्ष 2018 में जब उनकी माता को लीवर की परेशानी हुई तो दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां बैंक ने क्लेम दे दिया । थोड़े समय बाद जब उनकी माता की तबीयत खराब हुई तो दोबारा अस्पताल में उपचार कराया लेकिन बैंक ने क्लेम देने से मना कर दिया । जब संपर्क  किया गया तो उन्होंने कहा कि पॉलिसी की कंपनी चेंज हो गई है आप उनसे संपर्क करें। प्रदीप ने सारी कागजी कार्रवाई पूरी की लेकिन बैंक ने ना तो क्लेम दिया और उसकी माता की पॉलिसी भी बंद कर दी। उन्होंने बताया कि इलाज पर उनका दो लाख से अधिक खर्च हो गया है। लेकिन बैंक क्लेम नहीं दे रहा ।व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय ने कहा कि बैंक अधिकारी हेल्थ का क्लेम दें और उनके माता की नाम की पॉलिसी दोबारा शुरू करें। जब इस संदर्भ में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। धरना देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, विक्की आहूजा, प्राण ठक्कर ,राजकुमार सीकरी, पवन गाबा,इंदरजीत सिंह,संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ,रवि अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, गोविंद, चंचल जैन, पंकज गोयल ,रोहित कोहली, लवली परुथी ,पारस अरोड़ा ,गौरव गांधी ,सागर छाबड़ा,मोनू ठाकुर,मौजूद थे
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.