Saturday, September 5, 2026

केदारनाथ घाटी में सुमेरु पर्वत पर एवलांच

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना की सामने आई है। सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत से एवलांच आया है। इस दौरान लोग यहां वीडियो बनाने लगे।

हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना नहीं है। उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खनल की घटनाए होती है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष मई में भी एवलांच आया था। जबकि बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थी। वहीं सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.