भोंपूराम खबरी। केदारनाथ उपचुनाव में नौटियाल ने दर्ज की प्रचंड जीत, कांग्रेस के मनोज रावत को दी शिकस्त। आपको बता दे की उत्तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।




