Friday, September 4, 2026

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई, कोरोना जांच घोटाला, बेरोजगारी, किसान और महिला उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा भी निकाली।
दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से सभी जुलूस की शक्ल में गांधी पार्क की ओर निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी सन्देश लिखी तख्तियां ले राखी थी और साथ ही केंद्र व प्रदेश के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। लगभग एक किलोमीटर की पदयात्रा के बाद सभी गांधी पार्क पहुंचे और रैली सभा में तब्दील हो गयी।

यहाँ पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था-बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन आज पूरे देश में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और विधायकों पर महिला शोषण के गंभीर आरोप लग रहे हैं। आज भाजपा के लोगों से मातृशक्ति को बचाने का समय है। उन्होंने ने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना जांच के नाम पर एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, इसके विरोध में अनेक प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि लिस्ट बहुत लंबी-चौड़ी है।
कांग्रेस के समन्वयक मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है। दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार का नौकरी देना तो दूर उल्टे लोगों की नौकरी जा रही है। पूरा देश बेरोजगारी व महंगाई से हाहाकार कर रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने में लगी है। महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि किसान लंबे समय से अपना हक की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन तीन कृषि कानूनों के नाम पर केंद्र सरकार खेती को निजी हाथों में गिरवी रखने का कार्य कर रही है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सरकार के पास महंगाई कम करने को लेकर कोई नीति नहीं है। प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कि जब से भाजपा सरकार देश में आई है तब से खाद्य पदार्थों की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से कई वादे किए थे, जबकि अब भाजपा नींद में सो रही है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि आम आदमी अपना घर नहीं चला पा रहा जो व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं घर की रोजाना जरूरत की चीजें दिन प्रतिदिन आसमान को छूने लगी हैं।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, अनिल शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, अरुण पाण्डेय, राजीव कामरा, सुशील गावा, सुरेश गौरी, राजीव कामरा, सचिन मुंजाल, मोनू निषाद, इन्द्रजीत सिंह, साहब सिंह, सीपी शर्मा, नंदलाल प्रसाद, उमा सरकार, शमा, सचिन मुंजाल, मोहन खेड़ा आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.