Friday, September 4, 2026

केंद्रीय बलों ने संभाला मोर्चा; 2,500 लोगों को निकाला, एक भी उपद्रवी नहीं बचेगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कमान संभाल ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। इस हिंसा में होमगार्ड के दो जवान शहीद हो गए जबकि पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। भिवानी के पुलिस प्रमुख नरेंद्र बिजरानिया, जिन्हें नूंह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, उन्होंने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों और खुफिया सूत्रों से भी पूछताछ हो रही है। हिंसा में शामिल हर उपद्रवी को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

नहीं बचेंगे उपद्रवी

भिवानी के पुलिस प्रमुख नरेंद्र बिजरानिया ने कहा- हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों की छानबीन की है। वीडियो फुटेज में कई उपद्रवियों की पहचान हुई है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नूंह में स्थिति अब नियंत्रण में है। हिंसाग्रस्त इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है

हरकत में गृह मंत्रालय

नूंह हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय हरकत में है। गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई है। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने चार वाहनों औ एक दुकान को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क पर घंटों तक आवागमन को बाधित रखा।

2,500 लोगों को निकाला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि पुलिस ने नूंह के शिव मंदिर में शरण लेने वाले लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला है। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल हैं जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी। नूंह और गुरुग्राम जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई हैं। लोगों को एक जगह जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

होमगार्ड के दो जवान शहीद

एहतियात के तौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल ऐप पर पढ़ें शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। अनिल विज ने कहा कि एक व्यक्ति को नूंह के अस्पताल में मृत लाया गया जबकि 16 अन्य का उपचार किया जा रहा है। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि उनके जिले से होमगार्ड के दो जवान नूंह से सटे इलाके में हुई हिंसा में शहीद हो गए हैं। हिंसा में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों की हालत नाजुक

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड के जवान नीरज की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा में मारे गए होमगार्ड के दूसरे जवान की पहचान गुरसेवक के रूप में हुई है। आठ घायल पुलिसकर्मियों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है घायलों में होडल के पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह के सिर में और एक निरीक्षक के पेट में गोली लगी है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हरियाणा ने मांगी 20 कंपनियां

इस बीच, हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं। केंद्रीय गृह सचिव को लिखे एक पत्र में, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने 31 जुलाई से एक हफ्ते के लिए तत्काल आरएएफ की 20 कंपनियों की मांग की है।

बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा रोकी और करने लगे पथराव पुलिस ने कहा कि जलाए गए वाहन जुलूस का हिस्सा रहे लोगों और पुलिस के थे। एक वीडियो क्लिप में कम से कम चा ऐप पर पढ़ें को जलते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य कथित वीडियो में पुलिस की दो क्षतिग्रस्त कारें दिखाई दे रही हैं। क्लिप में गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है। पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास उपद्रवियों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे।

धरे के धरे रह गए सुरक्षा के सारे इंतजाम

जुलूस में शामिल कम से कम चार कारों में आग लगा दी गई। कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करने की कोशिश की। जलाभिषेक यात्रा को भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की टुकड़ी भी तैनात थी लेकिन उपद्रवियों की गोलीबारी के आगे सुरक्षा के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.