Friday, September 4, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता (एमसीसी) का कथित उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 मई को लालदवाजा से सुधा टॉकीज तक बीजेपी की रैली में जिसमें कई बीजेपी नेता शामिल हुए थे।

अमित शाह के साथ मंच पर कुछ बच्चे भी नजर आये थे। चुनावी रैली में बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए केस दर्ज हुआ है। बता दें की तेलांगाना में पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी ने चुनावी रैली के दौरान नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। केस हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के माधवी लता, जी किशन रेड्डी, टी यमन सिंह और राजा सिंह समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ भी दर्ज किया गया है।हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

शिकायत में उन्होंने दावा किया कि 1 मई को लालदावाजा से सुधा टॉकीज तक भाजपा की रैली में शाह सहित कई भाजपा नेताओं ने भाग लिया था। मंच पर शाह के साथ कुछ बच्चे भी नजर आए थे।जारी हुई एफआईआर में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रेड्डी ने दावा किया कि उनमें से एक बच्चे को भाजपा के प्रतीक कमल के झंडे के साथ भी देखा गया था, यह उजागर करते हुए कि यह चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था। शिकायत में आगे कहा गया, यह चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। हम यहां एक फोटो लगा रहे हैं। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, चुनाव आयोग ने हैदराबाद पुलिस आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी (हैदराबाद सीपी) को घटना की जांच करने का आदेश दिया. सीपी के आदेश पर साउथ जोन डीसीपी स्नेहा मेहरा ने जांच की और मामला दर्ज किया। मुगलपुरा पुलिस (मोगलपुरा थाना) मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.