Friday, September 4, 2026

कुमाऊं में अतिवृष्टि का कहर जारी, मकान काली नदी में समाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अतिवृष्टि का कहर जारी है और पिथौरागढ़ जिला में मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान ढह गया है। तवाघाट-लिपूलेख बंद होने से चीन सीमा से संपर्क कटा हुआ है। मंडल में कुल 28 सड़कें मलबा आने से बंद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित धौलीगंगा जल विद्युत बांध में पानी के साथ मलबा आने की खबर है। बांध की सफाई के लिये जिला प्रशासन के निर्देश पर आज बांध से पानी छोड़ा गया जिससे काली नदी का बहाव यकायक बढ़ गया। काली नदी में पानी बढ़ने से खोंतिला में नदी के किनारे बना एक मकान बहाव की चपेट में आ गया और काली नदी में समा गया, हालांकि किसी के जानमान के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि खतरे की आशंका के कारण प्रशासन ने लोगों को पहले ही इस घर से हटा लिया था। कालापानी क्षेत्र में 400 से 500 बकरियों के मलबे में दबे होने की भी सूचना है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से इस खबर की पुष्टि की जा रही है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.