Wednesday, November 12, 2025

कुमाऊं मंडल में 78 सड़कें बंद

Share

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिछले तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से छह जिलों में कुल 78 सड़कें भूस्खलन की जद में आ गयी हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला में छह मकान भूस्खलन की जद में आने से 40 परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भूस्खलन के चलते यहां 78 सड़कें बंद हो गयी हैं। पिथौरागढ़ जनपद में अकेले 22 सड़कें यातायात के लिये बंद हैं। इनमें चीन सीमा को जोड़ने वाले दो बार्डर रोड धारचूला-तवाघाट और तवाघाट- सोबला भी शामिल हैं।

Read more

Local News

Translate »