Friday, September 4, 2026

कुमाऊं के नगर निगमों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सभी सीटें भाजपा जीती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। राज्य में कल सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई थी। छोटे निकायों के नतीजे कल दिन में ही आ गए थे। देर रात तक कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगम के नतीजे भी सामने आ गए थे। राज्य के 11 नगर निगमों में से कुमाऊं मंडल के सभी पांच निगमों के नतीजे कल रात ही सामने आ गए थे। अल्मोड़ा नगर निगम सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने कांग्रेस को चित किया। पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी को को हराया। रुद्रपुर में भाजपा के विकास शर्मा, काशीपुर में भाजपा के दीपक बाली और हल्द्वानी में भाजपा के गजराज बिष्ट ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी देकर जीत का स्वाद चखा। उधर, गढ़वाल मंडल के ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कोटद्वार से भाजपा के शैलेंद्र रावत ने जीत दर्ज की है। श्रीनगर से निर्दलीय आरती भंडारी मेयर बनी हैं। हरिद्वार, देहरादून और रुड़की में भी भाजपा आगे चल रही है।

नगर पालिका की 12 सीटें कांग्रेस जीती

नगर पालिका की 43 सीटों में से सभी परिणाम सामने आ चुके हैं। 41 में से 17 सीटें भाजपा के खाते में गईं, जबकि कांग्रेस को 12 से संतोष करना पड़ा। वहीं 14 ही सीटें निर्दलियों के खाते में गई हैं। जबकि, एक सीट पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.