Friday, September 4, 2026

कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) भी हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे।

कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद

आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों खाई में गिर गए।

कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद

श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा, “एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी।” सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.