Friday, September 4, 2026

कुत्ते के बच्चे को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बाजपुर । बन्नाखेड़ा चौकी निवासी एक दंपति के बीच विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी बुधवार को एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। एसएसआइ विक्रम सिंह धामी ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर 21 वर्षीय उर्मिला घर में फंदे से झूल गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। मृतका के भाई नई सड़क बरहैनी निवासी दिनेश पुत्र स्व.खूब चंद ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दिनेश के अनुसार उसने अपनी बहन उर्मिला की शादी करीब सवा साल पहले ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा निवासी सूरज पुत्र वीर सिंह के साथ की थी जिसमें मायके वालों ने उपहार के साथ ही 20 हजार रुपये की नकदी दी थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर उर्मिला को प्रताड़ित करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.