भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम ग्राम कीरतपुर में सवा किलोमीटर मुख्य मार्ग का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस सड़क का निर्माण राज्य योजना अंतर्गत किया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होनंे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण हो चुका है शेष बची हुई सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जायेगा। श्री ठुकराल ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भी भाजपा सरकार विकास कार्यों को रूकने नहीं दिया। श्री ठुकराल ने कहा विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, पूर्व प्रधान गिरधर सिंह, प्रधानपति मुधरलीधर सिंह, एसएन वर्मा, विजय शर्मा, सुरेन्द्र रावल, सुरेन्द्र, पदम, रंजीत राणा, अजय सिंह, नरेन्द्र सिंह, अरविन्द्र्र सिंह चीमा, हयात बिष्ट, दुर्गेश, खुशहाल सिंह, सुशांत सिंह, साधु शरण, महेश चैहान, सुशील कुमार, दीपेन्द्र भट्ट,शत्रुघन, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।




