Friday, September 4, 2026

किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन : तनेजा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि 27 सितंबर को देश के अन्नदाता किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने सभी व्यापारिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से अन्नदाता को अपना समर्थन देकर उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की है। सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बंद रखकर पूर्ण समर्थन की अपील की है।

तनेजा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश की सरकार जनहित के लिए होती है। लेकिन यह तानाशाही सरकार तीन काले कृषि कानून थोप कर देश का अहित करने पर तुली हुई है और प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्रों को खुश करने के लिए गरीब किसानों की आहुति देने पर तुले हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के अन्नदाताओं के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी। तनेजा ने कहा कि देश के अन्नदाता पिछले 10 महीनों से लगातार सड़कों पर बैठकर आंदोलन कर रहे है और कितने किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार के किसी भी नुमाइंदे शहीद किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही बनता है। तनेजा ने केंद्र सरकार से मांग करी की तुरंत तीनो काले कानून वापिस लिए जाए और किसानों की सभी मांगे मान कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.