Friday, September 4, 2026

किसानों के धान के बकाए के लिए रिलीज़ किए एक सौ करोड़ रुपए, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा गणेश उपाध्याय जताया आभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा गणेश उपाध्याय से खाद्य एवं रसद सचिव हरीश चंद्र सेमवाल द्वारा फोन पर वार्ता करते हुए अवगत कराया कि एक सौ करोड़ रुपए किसानों के धान के बकाए के लिए रिलीज़ कर दिए गये हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि किसानों के बकाये का भुगतान तुरन्त कर दिया जाये। जिस पर डा० गणेश उपाध्याय ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी एवं खाद्य एवं रसद सचिव हरीश चंद्र सेमवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों के धान की तौल की धीमी गति से किसान परेशान हैं। किसान गन्ने की कटाई में व्यस्त हैं, धान तौल में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द तौल पूरी कराई जाये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.