Saturday, September 5, 2026

किश्तें न चुका पाने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर सितारगंज के शक्तिफार्म में लिये गये कर्जे की किस्त जमा करने में विलंब होने पर फाइनेंस कंपनी के लोगों के दवाव से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार देव नगर निवासी 29 वर्षीय युवक परितोष महंत पुत्र देवेन ने गत दिवस अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परितोष आर्थिक रूप से काफी परेशान था। बताया जाता है उसने किसी फाइनेंस कंपनी से कर्जा ले रखा था। कर्ज की किस्त भरने में विलंब होने के कारण गुरुवार को फाइनेंस कंपनी के कुछ लोगों ने उसके घर पहुंच कर कर्जा चुकाने का भारी दबाव बनाया। जिससे परितोष काफी परेशान था। जिसके बाद इस बात को लेकर शुक्रवार सुबह उसका अपनी पत्नी व मां से काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसकी मां व पत्नी दो बहनों के घर अलग-अलग चले गए। परितोष घर में अकेला ही रहा। दिन के करीब एक बजे के आसपास कोई परिचित उसके घर में आया। आवाज देने पर जब बाहर कोई नहीं निकला तो उसने घर के भीतर जाकर देखा। घर के अंदर परितोष को फांसी के फंदे पर लटका देख कर वह घबरा गया और उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परितोष की पत्नी आरती व उसकी एक बहन ने मौके पर पहुंचकर परितोष के शव को फांसी से नीचे उतारा। जिसके बाद मृतक के रिश्तेदार आदि मौके पर पहुंचे। रात करीब 8 बजे तक शव घर में ही रखा था। पुलिस को तब तक घटना की जानकारी नहीं थी। रात को लोगों ने शक्ति फार्म पुलिस चौकी में सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। लोगों का कहना है कि मृतक परितोष पहले रुद्रपुर में रहता था तथा करीब 6 महीने पूर्व देव नगर आकर घर बनाकर रह रहा था। मृतक की तीन लड़कियां हैं बड़ी लड़की 8 वर्ष की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.