Friday, September 4, 2026

किरायेदार के जाने के बाद, घर में अनाज की टंकी में मिली लाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भगवानपुर के चांद कालोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक कमरे में गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज की टंकी रखी देखी। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.