Saturday, September 5, 2026

किड्स पैराडाइस स्कूल में ब्लाक स्तरीय खेल का हुआ आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। किड्स पैराडाइस पब्लिक स्कूल में ब्लाक स्तरीय आगामी जिला महाकुभ खेल प्रतियोगिता के चयन हेतु एक दिवसीय खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक के विभिन्न स्कूल से बालक और बालिकाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

गुर्गापुर स्थित किड्स पैराडाइस स्कूल में ब्लाक स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन किड्स पैराडाइस के प्रबंधक सतेन्द्र सिंह के साथ प्रधनाचार्य गिरीश चंद होता ने सयुक्त रूप से किया। ब्लाक खेल समन्वयक दुबे के नेतेत्व में 100 मीटर दौड़ में बालक प्रथम अजय कुमार, द्वितीय पबेल बिस्वास व बालिका में प्रथम दिव्या द्वितीय में मनीषा रही। वहीं 400 मीटर दौड़ में बालक में गौरव कुमार प्रथम व द्वितीय में कार्तिक दुबे, बालिका में पूजा रावत प्रथम व दिव्य द्वितीय रही। इसी दौरान 800 मीटर दौड़ में संजय कुमार प्रथम और मनोज सिंह दितीय, बालिका में पूजा रावत प्रथम व योगिता पंत द्वितीय। इस दौरान 1500 मीटर दौड़ में ललित कुमार प्रथम व कमल सिंह द्वितीय, बालिका में काजल प्रथम व कोमल द्वितीय ने अपना प्रतिभा दिखाकर आगामी जिला स्तरीय महाकुंभ में अपना जगह बना ली। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी रामरतन खान, खेल शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, अशोक मेहता, रविंद्र बिष्ट, संतोष टम्टा, अवतार सिंह, नीति रानी, डीपी सिंह आदि लोग मौजूद थे। रेफरी अशोक सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.