भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रुद्रपुर के विकास भवन के मुख्य गेट पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने जिलायोजना में किच्छा विधानसभा की अनदेखी और पेयजल निर्माण निगम के मनमानी के खिलाफ धरना दिया समर्थन में कई कांग्रेस नेता भी धरने में बैठे
पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि पेयजल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सड़कें बीचों बीच खोदी गई है। जिससे हादसों में लोग घायल होते हैं। सीडीओ से बैठक के बाद भी सड़कें ठीक नहीं की गई उन्होंने कहा जनपद में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं उसके बाद भी अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे है उन्होंने कहा जिला योजना में राजनीतिक दवाब में टोकन मनी दी जा रही है। जिला योजना में दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं हो रहे हैं
बेहड़ ने कहा वो जिला योजना की जिओ जारी होने तक धरने से नही उठेंगे की उन्होंने कहा अधिकारी पैसा देकर काम कर रहे है छोटा राज्य होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों के सम्मान नही हो रहा है यूपी था तो विधायकों का सम्मान होता था लेकिन अफसर अब ऊंची पकड़ के चलते सम्मान करना भूल गए उन्होंने कहा सत्ता के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे है और गुंडा एक्ट लगाया जा रहा है चार बार कहने के बाद भी कमिश्नर ने उनकी नहीं सुनी। जिसके बाद उन्हें हाई कोर्ट में जाना पड़ा उन्होने कहा हर विधानसभाओं में हर जगह ऐसी हालत हैं




