भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। युवती से अश्लील बातचीत का आडियो जारी होने के बाद भी आरोपी पंतनगर थानाघ्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से रोषित किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने एसएसपी को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिन में आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह एसएसपी कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।
जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि अभी तो महज पुलिस के एक अधिकारी का खुलासा किया है यदि थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह जल्द ही पुलिस के कई और कारनामों का खुलासा करेंगे। श्री बेहड़ ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखा है एसएसपी कार्यालय से किसी नेता के एसएसपी से मिलने के कार्यक्रम की कवरेज के लिए पत्रकारों को आमंत्रित किया गया हो। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस आलाधिकारियों को देकर जांच कराने की मांग की है।




