Saturday, September 5, 2026

किच्छा विधायक बेहड़ के नये कार्यालय का हुआ उदघाटन,पहुंचे कई दिग्गज नेता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । विगत दो वर्षों से क्षेत्रीय विधायक का कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था।

किच्छा विधायक बेहड़ के नये कार्यालय का हुआ उदघाटन,पहुंचे कई दिग्गज नेता

अब विधायक बेहड के आवास में ही निजी कार्यालय का निर्माण किया गया है। सोमवार को कार्यालय का हवन पूजन के साथ उदघाटन किया गया। इस दौरान पंडित अनिल कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ को शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय विधायक के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा जसपुर के विधायक आदेश चौहान पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह द्वारा भी विधायक तिलक राज को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तमाम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा दिए गए आशीर्वाद के करण आज वे स्वस्थ हैं तथा आम जनता की सेवा करने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हर समय सहयोग किया तथा उनके लिए हर परिस्थिति में ईश्वर से दुआएं की गई जिस वजह से आज स्वस्थ होकर आम जनता की सेवा के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोहली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर, संजय पालीवाल प्रदेश महामंत्री, पूर्व सभासद पुनीत यादव, राजकुमार तनेजा, महिला नेत्री सुनीता कश्यप ,सतपाल गाबा सुभाष बेहड़,साक्षी छाबड़ा, पुनीत छाबड़ा मनोज गाबा पुरवा बेहड़, बिना बेहड़ ,सौरभ बेहड़,देवांश शर्मा, अशोक सिडाना, फरियाद शाह, जीवन जोशी, अरुण तनेजा, मदन मदान, गुîóू तिवारी, ओमप्रकाश दुआ, दलजीत खुराना, राजेश प्रताप सिंह, नजाकत खान, विरासत खान, फरियाद शाह, रईस अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.