Friday, September 4, 2026

किच्छा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किसान नेता राकेश टिकैत आज किसान मजदूर महापंचायत में भाग लेने किच्छा स्थित इंट्रार्क फैक्टरी के गेट पर पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 1 घंटे के भीतर अगर फैक्ट्री प्रबंधन की मांगों को पूरा नहीं करता है तो हाइवे जाम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फैक्ट्री में तालाबंदी की जाएगी। उनकी इस चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में फैक्ट्री के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। श्रमिक फैक्ट्री के गेट पर धरना देकर बैठ गए। बड़ी संख्या में महिला भी इनमें शामिल थी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और वार्ता के प्रयास चल रहे हैं। आपको बता दें फैक्ट्री मजदूरों का 459 दिनों से धरना चल रहा है। प्रशासन ने कई बार फैक्ट्री प्रबंधन से समझौते के प्रयास किए लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.