Friday, September 4, 2026

काशीपुर और किच्छा बाईपास पर चलेगा पीला पंजा, सड़क चौड़ी करने की कवायद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर में गाबा चैक से तीन पानी तक मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गाबा चैक से किच्छा बाईपास मार्ग पर गंगापुर मोड़ तक मुख्य मार्ग के मध्य से सड़क के दोनों ओर साठ-साठ फिट का अतिक्रमण हटाया जाएगा जबकि गंगापुर मोड़ से तीन पानी तक सड़क के मध्य से दोनों ओर 75-75 फिट हटाया जाना है। इसकी भनक लगते ही गाबा चैक से तीन पानी तक दोनों ओर बसे सैंकड़ों दुकानदार एवं परिवारों में खलबली मची है। सूत्र बताते हैं मार्ग चैड़ा करने की कार्रवाई को लेकर शीघ्र प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक होने वाली है। गौरतलब है कि पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काशीपुर बाईपास मार्ग एवं किच्छा बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया था लेकिन किन्ही कारणों से अभियान को बीच में ही रोक लेना पड़ा था। अब पुनः प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने गाबा चैक से तीन पानी तक मार्ग के चैड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो अतिक्रमण हटाओ अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय अवधि भी दी जा सकती है। अतिक्रमण की चर्चाओं से लोगों में रोजी-रोटी व आवास छिनने का भय सता रहा है। गौरतलब है कि कुछ लोग पूर्व प्रशासनिक एवं निगम अधिकारियों द्वारा डीडी चैक सहित अन्य कई मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था परंतु विभिन्न राजनीतिक एवं अन्य संगठनों के विरोध के चलते अभियान को रोकना पड़ा। लेकिन अब अधिकारी वर्ग पूरी तैयारी से अतिक्रमण हटाने के लिए रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं। काशीपुर बाईपास मार्ग पर सैंकडों दुकानदारों के साथ कई परिवार प्रभावित होंगे जबकि डीडी चैक एवं किच्छा बाईपास मार्ग पर सड़क के दोनों ओर फड़ खोखे में रोजी रोटी चला रहे सैंकडों छोटे दुकानदार भी अभियान की चपेट में आएंगे। देखना यह है कि प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी कब अभियान पर अमल करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.