Friday, September 4, 2026

काशीपुर आईटीआई में खुलेगी प्रदेश की पहली प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। प्लास्टिक क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुनहरा अवसर लेकर आया है उत्तराखंड में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड शुरु करने वाली काशीपुर पहली आईटीआई होगी। दरअसल, क्षेत्र के उद्योगों में पानी की टंकी, टोंटी बोतल, डिस्पोजल प्लेट- ग्लास और डिब्बे आदि प्लास्टिक सामग्री का उत्पादन होता है। इसके लिए तकनीकी रूप से सशक्त युवाओं की आवश्यकता होती है। उद्योगों की मांग पर आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू होने जा रही है। तीन माह पूर्व संस्थान से प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजा गया था। यहां से प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा गया। नामित टीम ने पूर्व निरीक्षण कर लिया है। स्वीकृति मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड में दो यूनिट प्रदेश स्तर पर पहली बार खुलेगी। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू होगी। अभी ये दोनों ट्रेड हल्द्वानी और देहरादून में संचालित हो रही है। इसके अलावा संस्थान कॉस्मेटोलॉजी में एक, इलेक्ट्रिकल्स में दो आईसीटीएसएम में एक फीटर में दो, वेल्डर में एक यूनिट बढ़ाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

आईटीआई में मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, टर्नर, फीटर, मशीनिस्ट, विद्युत कार, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, आईटीएसएम, ट्रैक्टर मैकेनिक, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग ट्रेक्नालॉजी, स्वीइंग टेक्नालॉजी, कोपा संचालित है।

प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू करने समेत 11 यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। भारत O सरकार की नामित टीम पूर्व निरीक्षण कर चुकी है। संस्थान में आधुनिक मशीनें  उपलब्ध हैं- जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.