Friday, September 4, 2026

कार ने लोगों को मारी टक्कर, युवक की मौत, पांच लोग घायल समाजसेवी सुशील गाबा ने जिला अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हालचाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नेशनल हाईवे पर ग्राम धौलपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, नबी अहमद आदि ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और इलाज में मदद की जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कैमरी निवासी पूरन लाल (40) ट्रक चलाते थे। रविवार रात उन्होंने नेशनल हाईवे पर धौलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में ट्रक खड़ा किया था।

वे हाईवे पार कर खाना खाने ढाबे में जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित कार ने पूरन लाल के साथ ही सड़क किनारे जा रहे लंबाखेड़ा निवासी तस्वीर हुसैन, उनकी पत्नी कलशुम, बेटी खुशनुमा, बाइक सवार राशिद और एक अज्ञात युवक को टक्कर मार दी।

हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां लंबाखेड़ा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह पहुंच गए उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, समाजसेवी सुशील गाबा ने भी जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जान डॉक्टर ने पूरन लाल को मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद चालक वाहन को तेजी से दौड़ाकर ले गया।

समाजसेवी सुशील गाबा ने पुलिस प्रशाशन से घटना में शामिल कार को चिह्नित करके कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.