Saturday, September 5, 2026

कार खाई में गिरी तीन की मौत, एक घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बागेश्वर। बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल है। बागेश्वर में देर रात बागेश्वर–दफौट मोटर मार्ग में बिलौना दफौट पुलिस लाइन बाईपास के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल। घटना पौने दो बजे रात की है।

डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्त के बाद वाहन में सवार चारो युवकों को रेस्क्यू किया गया। घटना में कार छटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे । ऑल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 में चार व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में विजय सिह पुत्र श्री सुरेश सिह सिमतोली (30), रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र (20), सुनील सिंह पुत्र श्री सुरेश सिह उम्र (21) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से परिजनों को दे दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.