Saturday, September 5, 2026

कार खाई में गिरी एक की मौत 4 घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड मे भारी बारिश के बीच एक दुःखद खबर सामने आ रही है जहाँ देहरादून के युवाओ की कार के खाई में गिरने की सूचना आयी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे मसूरी के कार्ट मैकंजी हाथीपांव मार्ग के लंबिधार के पास देहरादून के युवकों की कार संख्या यूके 07 डीएल 1140 अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर मीटर खाई में गिर गई। घटना पर पहुंची पुलिस टीम ने घने कोहरे और बारिश के बीच घायलों को खाई से निकाल कर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। कुलदीप सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास की हॉस्पिटल पहुंचने तक मौत हो चुकी थी। वहीं कार सवार अन्य चार युवक घायल हो गए, कार में पांच लोग सवार थे। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार लंबिधार के समीप ही दिल्ली नंबर की दूसरी कार होंडा सिटी भी खड्ड में गिर गई, जिसमें एक युवती समेत पांच लोग सवार थे। ये सभी घायल हो गए हैं पुलिस ने सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.