Friday, September 4, 2026

कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई,चालक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। कुंडा थानांतर्गत सूर्या पुलिस चौकी के निकट आधी रात एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बारे में पता चला है कि मूल रूप से भोजपुर मुरादाबाद तथा हाल खालिक कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर निवासी 27 वर्षीय वसीम अहमद बेग पुत्र शकील अहमद बेग पिछले लगभग 6 वर्ष से यह काशीपुर में रहकर प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ओटी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि लगभग 12 बजे वह सेंट्रो कार संख्या यूके 06 वाई/9146 पर सवार होकर ठाकुरद्वारा से काशीपुर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर सूर्या पुलिस चौकी के निकट आगे चली जा रही गन्ने की खोई से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से अनियंत्रित सैंटरो कार तेज धमाके के साथ जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार चालक मौके पर ही सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। घटना की घटते ही वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे पीएम हाउस भेज दिया जहां से आज अंत्य परीक्षण के बाद मृतक के शव को पुलिस द्वारा परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की शादी को लगभग 4 वर्ष हुए। उसके कोई बच्चा नहीं था। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में मातमी कोहराम मचा है। उधर खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरु( कार्यवाही को लेकर पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.