Friday, September 4, 2026

कारगिल के हीरो का फ्लाइट में जोरदार स्वागत, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- शुक्रिया इंडिगो, दिन बना दिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अक्सर ही आप फ्लाइट के अंदर मारपीट और झड़प का वीडियो देखते होंगे, लेकिन पिछले दो दिनों से फ्लाइट के अंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखने के बाद आप बेहद प्राउड महसूस करेंगे। दरअसल इंडिगो फ्लाइट एक वीडियो है। जिसमें कारगिल के हीरो को इंडिगो में सफर करते देखा जा सकता है। फ्लाइट में मौजूद पायलट ने उनका जोरदार स्वागत किया।

वायरल वीडियो में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उनके सामने एक क्रू मेंबर और पायलट खड़े नजर आते हैं। वीडियो में आगे आप पायलट को अनाउंस करते देख सकते है, जो कह रहे हैं कि आज हमारे साथ एक बहुत ही खास शख्सियत हैं। उनका नाम है परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार। इसी के साथ फ्लाइट में जोरदार तालियां बजती है। मेजर को फ्लाइट में सम्मानित भी किया जाता है।

ट्विटर पर वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये देखकर मेरा दिन बन गया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गर्व की बात है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘शुक्रिया इंडिगो, हीरो को सम्मान देने के लिए।’ फ्लाइट के अंदर सेना अधिकारी का सम्मान देखकर हर किसी को प्राउड महसूस हो रहा है।

सूबेदार मेजर संजय कुमार के बारे में जानिए

सूबेदार मेजर संजय कुमार 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल युद्ध के दौरान अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र पाने वाले 21 लोगों में से एक हैं। 47 वर्षीय संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के बकैन गांव के रहने वाले हैं। वह जून 1996 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और ’13 जम्मू और कश्मीर राइफल्स’ रेजिमेंट में सेवा की। उन्हें 04 जुलाई 1999 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युद्ध के दौरान उनकी सेवाओं के लिए सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान से है।

देखिए विडियो

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.