Friday, September 4, 2026

कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए दबोचा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा मनोहर सिंह दसौनी निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा को शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000/ की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए दबोचा

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में कल प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें कि शिकयतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क रु 9000/ तहसील में जमा किया गया था, परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और टालता रहा, जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा दिनांक 19.01.2023 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी और 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुए आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसमें निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या, निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.