Saturday, September 5, 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 26 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कानपुर में शन‍िवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। ज‍िसमें ज्‍यादातर मह‍िलाएं और बच्‍च‍ियां शाम‍िल है। देर रात से शुरु हुआ पोस्‍टमार्टम का स‍िलस‍िला सुबह चार बजे तक जारी रहा। आज सभी का अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा। कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के साढ़-गंभीरपुर मार्ग पर शन‍िवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती (गड्ढा) में पलटने से एक ही गांव के 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रातभर शवों का पोस्‍टमार्टम चला। पुल‍िस और एंबुलेंस के सायरन की आवाज कोराथा गांव के सन्‍नाटों को पूरी रात चीरती रही। जब भी कोई गाड़ी गांव में दाख‍िल होती तो चीख पुकार मच जाती। गांव में सुबह से ही शवों का आना शुरु हो गया था। आज सभी का एक साथ अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा। आंसुओं के सैलाब के बीच सुबह से अर्थ‍ियों को तैयार करने का स‍िलस‍िला जारी है। ढाई साल की एक बच्ची हादसे के बाद से लापता है, जिसे आज रेस्क्यू टीम लगाकर तलाशा जाएगा। देर रात लापरवाही बरतने पर साढ़ थाना प्रभारी आनंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.