Friday, September 4, 2026

कांग्रेस सोशल मीडिया के द्वारा बनाया गया #AaRahiHaiCongress जमकर हुआ ट्रेंड , सोशल मीडिया ट्वीटर पर दूसरे नंबर पर रहा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने कल #Aa Rahi Hai Congress को बेहद ही सफलता पूर्वक ट्रेंड किया, जहाँ पूरे देश में #Aa Rahi Hair Congress को ट्रेडिंग में 2 स्थान मिला हैं, बात फिर चाहे ट्विटर की हो या फिर अन्य सभी सोशल मीडिया और लोगो ने भी #Aa Rahi Hai Congress को खूब ट्रेंड किया और साथ ही सभी लोगो और सभी सोशल मीडिया विभागों ने ट्रेंड करने के साथ ही #Aa Rahi Hai Congress को पसंद करने के साथ ही सभी लोगो ने उसका खूब प्रोत्साहन भी बढ़ाया।

एक बार फिर देश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी कड़ी में बहुत जल्द 5 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं।

जहाँ पंजाब में, कांग्रेस सरकार की नीतियों ने लोगों को सशक्त बनाया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को उसकी तमाम लुभावनी बातों और वादों से भी कामयाबी नहीं मिली,और कांग्रेस को ओर मजबूती मिली जिससे पंजाब को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

साथ ही अगर अन्य 4 राज्यों में शासन व्यवस्था की बात की जाए तो वहाँ पूरी तरह चरमरा गई है,इतना ही नहीं हर वर्ग के लोग भाजपाई कुशासन से तंग आ चुके हैं। और लोग अब बेसब्री से बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग द्वारा #aa rahi hai congress किया गया था।जो कि सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड हुआ , और 2nd नम्बर पर रहा, लोगों ने इसे खूब सराहा। साथ ही शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि जनता ये बात अब अच्छे से जानती हैं कि अगर बदलाव, खुशहाली, रोजगार, महिला सम्मान, किसानों को उनका हक,बढ़ती महंगाई से राहत अगर कोई दिला सकता है तो यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, जिसकी प्रगतिशील नीतियों के माध्यम से हम समावेशी विकास की शुरुआत कर सकते हैं। यह केवल कांग्रेस पार्टी ही है जो लोगों को सशक्त बना सकती है और उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.