Friday, September 4, 2026

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस के एक विधायक राजेंद्र भंडारी का भी विकेट गिराने में बीजेपी कामयाब, कांग्रेस से इस्तीफा दें दिया है आज में बीजेपी में गए शामिल। दिल्ली में हो सकती है कांग्रेस विधायक की बीजेपी में joining, कांग्रेस को लगातार लग रहें झटके प्रदेश संगठन हाथ में हाथ धर कर बैठा।

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.