Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर तैयारी तेज

Share

Advertisement
रुद्रपुर।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह 8 जनवरी को नगर में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी की बाबत वार्ता करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पर आयोजित की गयी।
बेहड़ ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे व अपने नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां दे दी गयी है व सूचना को अधिकाधिक प्रसारित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, पूर्व नगरपालिका चेयरपर्सन मीना शर्मा, संजीत विश्वास, कौशल विश्वास,अनिल शर्मा, राजीव कामरा, भीम ठुकराल  मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.