Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का किया आह्वान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की तेरहवीं में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह का वापसी में रुद्रपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। नेता द्वय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया।

गावा राइस मिल्स स्थित जिला कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने जिले में जिला कांग्रेस संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर गावा की पीठ थपथपाई। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यादव ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन को पार्टी और प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया और कहा कि डॉ हृदयेश ने प्रदेश में कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी का जो सपना देखा था उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। बढती महंगाई ने आम जनता का दम निकाल रखा है। सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी, सीपी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, राजेश प्रताप सिंह, बाबी राठौर, संदीप चीमा, ममता हालदार, नंद लाल, संजीव सिंह, मुक्ता सिंह, नवतेज पाल सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, भूपेंद्र, नंद किशोर आदि तमाम कांग्रेसी थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.