Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने थामा बीजेपी का हाथ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मथुरा दत्त जोशी पत्नी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट ना मिलने को लेकर नाराज थे। उन्होंने पिथौरागढ़ विधायक मयूख मेहर के इस्तीफे या सस्पेंशन की बात कही थी। उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अभी तक मयूख मेहर पर पार्टी की तरफ से नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के मुताबिक मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफे के बाद आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने थामा बीजेपी का हाथ

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.