Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रक्तदान करके जनसेवा का संदेश दिया। पुराना जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,पार्षद मोहन खेड़ा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि कांग्रेस का 138 वर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के लिए कांग्रेसियों ने बहुत कुर्बानियां दी, अपने प्राणों की आहूत दी और दशकों तक जेल में कैद काटी। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने समय-समय पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योगदान दिया है। आगे भी इस तरह के प्रयासों को जारी रखा जाएगा।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रही है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किये बिना जरूरतमंदों को मदद पहुंचाकर मिसाल पेश की थी। आज स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करके पार्टी ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का काम किया है। श्री गावा ने कहा आज देश के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता में एक ऐसी पार्टी बैठी है जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और लोगों को बांटने का काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जिन्होंने 60 साल के विकास को भूल जनता को दिग्भ्रमित कर एक विकसित राष्ट्र का सपना देशवासियों को दिखलाया। आज वे विभिन्न मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं। ताकि उनसे तीन साल के विकास के बारे में हिसाब न मांगे। आज देश फिर से गुलामी की ओर जा रहा है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी ओर युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। किसान व्यापारी हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त हो चुका है। संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखना आज सबसे बड़ा प्रश्न है और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है और पार्टी कार्यकर्ता हर बलिदान के लिए तैयार हैं। गावा ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं वरन एक संस्कृति है। कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है।

कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा काँग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु यह एक विचार धारा का समावेश है। जिसने जन आंदोलन कर राष्ट्र हित में अपनी सेवाएं दी है। इस संगठन को एक विचारधारा के लोगों को जोड़कर देश हित में सेवा भाव करने के लिए, भारत को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त कराने और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए बनाया गया था। जिसका आज स्थापना दिवस है। काँग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी ना होकर एक परिवार है जहाँ सभी का सम्मान किया जाता है। कोई ऊँचा, कोई नीचा नहीं होता। सभी को एक समान सम्मान दिया जाता है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कांग्रेस पार्टी की नींव रखने का उद्देश्य केवल राष्ट्र को स्वतंत्र कराना था ना कि सत्ता प्राप्ति। पार्टी विश्व की सबसे पुरानी और विश्वनीय पार्टी है। जिसमें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिसकी बदौलत आज भारत आज़ाद है। हमें गर्व है कि हम सब काँग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। आज पार्टी को स्थापित हुए 138 वर्ष हो चुके हैं। पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में आगे भी अग्रणी रहेगी।

इस अवसर पर सौरभ चिलाना,ममता रानी, बाबू भाई,पुरूषोत्तम अरोरा, रिंकू शर्मा, पवन वर्मा, अंकुर वर्मा, निशांत शाही, हरेन्द्र पाल, आशीष यादव, नंद किशोर, कुनाल गोस्वामी, सागर अरोरा, अनुज पाण्डेय, अमन जौहरी, बाबू खान, अर्जुन विश्वास, अबरार अंसारी आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.