भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 137वै स्थापना दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तनेजा र्ने अस्पताल के डॉक्टर से भी मुलाकात करी और मरीजों की अच्छी देखभाल करने की अपील करी इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को व उपस्थित सभी व्यक्तियों को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसको कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी लगन और मेहनत से सीचा है। तनेजा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसने देश के विकास में अहम योगदान दिया है राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित में धार्मिक सोहार्द व एकता को कायम रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है लेकिन आज कुछ ऐसे राजनीतिक दल के हाथों में सरकार आ गई है जो धर्म व जाति के नाम पर देश को आपस मे लड़ाने का कार्य कर रही है आज देश मे किसान मजदूर व व्यापारी हर वर्ग परेशान है और जनता फिर से सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की तरफ देख रही है आने वाला समय फिर से कांग्रेस का है पीसीसी सदस्य परिमल राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को की गई थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और और पार्टी के सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत देकर इस देश को आजाद कराया और देश के विकास में अपना योगदान दिया इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोरा बाबू खान एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट वरिष्ठ नेता गोपाल भसीन सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली पार्षद मोहन भारद्वाज अशफाक राजेश कुमार अबरार अहमद सुनील आर्य जगदीश कर्मकार बाबू विश्वकर्मा उमाशंकर इदरीस गोला सुमित राय जकी रजा आदिल सपना गिल कमलेश गुप्ता साहिल कक्कड़ नजीर खान अजय यादव रामप्रसाद हाजी नबी रजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे




