Friday, September 4, 2026

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया l

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन,रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान, को गाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी l इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने, जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधी शास्त्री तेरा नाम रहेगा, जैसे गगन भेदी नारे लगाकर राष्ट्रपिता गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, सहित प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण भसीन, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, पूर्व निगम पार्षद मोहन खेड़ा, प्रीति साना,उपाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस सेवादल रामाधारी गंगवार, राहुल गांधी बीग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सपना गिल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि साजिद खान, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, एनएसयूआई नेता और डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी जसवीर गंगवार, पार्षद अशफाक अहमद,अबरार अहमद,नामित पार्षद उमर अली सलमानी, सुमित राय,कांग्रेस नेता रामकृष्ण सैनी, रोहित चौहान, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, बेबी सिकदर, छत्रपाल गंगवार,विनोद कुमार,बाबू विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद पुदीना सैनी,सोहेल खान, शुभम रस्तोगी, शोभा उपाध्याय,शिवपद सरकार, वीरेंद्र राठौड़, संजीव राठौड़, भगवान स्वरूप गुप्ता,नवीन खेतवाल अंकित सैनी, संजय गुप्ता,अनिल साहनी, मनोज कुमार सिंह,सरताज,मोहम्मद तारिक,नदीम खान,सुहैल खान,इंद्रजीत सिंह,साहिल कक्कड़,सुदर्शन शर्मा,विनोद कुमार,महेश कोली,निसार अहमद,हरिराम राजपूत,कमल चुग,दिनेश मौर्य,सुनीता सैनी,ममता शर्मा,सतवीर सिंह पदम,राधे श्याम बंसल,सुभाष दिवाकर,कालीचरण बाल्मिकी,अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.