Friday, September 4, 2026

कांग्रेस ने पंतनगर में निकाली पदयात्रा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में निकाली जा रही पद यात्रा के तहत पंतनगर में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल, लवलेश कुमार, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पंतनगर अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस के झंडे के साथ पदयात्रा निकालते हुए कांग्रेस नेताओं लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां भी गिनाई।

इस दौरान पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा कर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। चार साल मे तीन-तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सरकार चलाने में नाकाम है। हिमांशु गावा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आज भाजपा शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कृषि कानूनों को लागू करके सरकार ने देश के अन्नदाताओं के ऊपर अत्याचार किया है। भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए ही कांग्रेस प्रदेश भर में पद यात्रा निकाल रही है। गांव-गांव और शहरों में हर मोहल्ले में पदयात्रा निकालकर सरकार की नाकामियां गिनाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं।

एआईसीसी के कोऑर्डिनेटर लवलेश सिंह और मनोज पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार की विदाई का समय अब नजदीक है। भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से महंगाई की मार है और अब जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। पद यात्रा में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कामगार बोर्ड सी पी शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी पंतनगर से डॉ महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, प्रभाकर जोशी, मनोज सिंह, जगदीश कुमार, जुबैर खान, शंकर प्रसाद, राज पाल, अनूप सिंह, सुजीत कुमार, अताउल्लाह, सुरेन्द्र वाल्मीकि, शमसुद्दीन, पतरस आदि सहित ब्लॉक एवं नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.