Friday, September 4, 2026

कांग्रेस नेता की जमीन को एनएच ने कब्जे में लिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गदरपुर मार्ग पर ग्राम भमरौला में मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में नक्शे में शामिल पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कांग्रेस नेता की जमीन को एनएच अधिकारियों ने विभागीय व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौके पर कई बार तीखी नोंक झोक भी हुई। जानकारी के अनुसार गदरपुर मार्ग पर ग्राम भमरौला में मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में नक्शे में कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख किन्नू शुक्ला की जमीन भी शामिल थी।

जिस पर एनएच कब्जा नहीं ले पा रहा था और मार्ग निर्माण बीच में ही रूका हुआ था। बताया जाता है कि इस सन्दर्भ में डीएम न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। एनएच अधिकारियों का कहना है कि भूमि स्वामी को अधिकृत की जाने वाली भूमि का निर्धारित दरो पर भुगतान करने पर भी विभाग सहमत था। परंतु भू स्वामी भूमि देने को तैयार नहीं था। जिस कारण सड़क निर्माण कार्य में निरंतर देरी हो रही थी। बुधवार को एनएच के तुषार गुप्ता, तहसीलदार दिनेश व एसएसआई केसी आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनकी पहले से मौजूद लोगों से तीखी नोंक झोंक हुई। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से टीम ने अधिकृत की जाने वाली भूमि पर कब्जा ले लिया। एनएच अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। मौके पर भू स्वामी द्वारा भूमि पर प्रोपर्टी कार्यालय खोला गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.