Friday, September 4, 2026

कांग्रेस निकालेगी सभी जिलों में तिरंगा यात्रा’, हिमांशु गाबा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी और नफरत फैलाने वाली नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक जिले की सभी विधानसभाओं में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी। यात्रा की सफलता के लिए एक बैठक में 24 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे बुलायी गयी है। बैठक में यात्रा के जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्य सह पर्यवेक्षक महेश शर्मा एवं तारा नेगी भी मौजूद रहेंगे। जिला स्तरीय बैठक में यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जायेगी। श्री गावा ने कहा कि जिले की नौ विधानसभाओं में 75 किलोमीटर की यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। श्री गावा ने भाजपा सरकार पर देश में नफरत का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है और भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से पार्टी भाजपा सरकार की नफरत की राजनीति को जनता के सामने लायेगी। श्री गावा ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राजनीतिक स्वार्थों की खातिर ईडी का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। गावा ने कहा सरकार ने अनाज, दूध, दही जैसी आम रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है, जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस कदर मनमानी पर उतर आई है कि अब वह गाय और भैंस के दूध पर भी जीएसटी लगा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.