Friday, September 4, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने दिनेशपुर, गुलरभोज, लालपुर के अध्यक्ष की घोषणा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए पार्टी अध्यक्ष की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान भी किया।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद दिनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष के लिए नारायण हालदार, गूलरभोज के लिए किशोर सावंत और लालपुर के लिए नरेश खुराना के नामों की घोषणा की और तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताआंे ने तीनों अध्यक्षों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले में पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। जल्द ही जिले के अन्य निकायों में भी संगठन की कार्यकारिणी गठित की जायेगी और कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जायेगी।

 

श्री गावा ने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। भाजपा सरकार द्वारा केवल घोषणाएं करते हुए आम जनता के अंदर भ्रम फैलाया जा रहा । सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को मजबूती देते हुए आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन जक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल लोगों की नब्ज टटोलने की जरूरत है। जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से तंग आ चुकी है। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है। इस बार कांग्रेस निकाय चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में भी परचम लहरायेगी।

इस अवसर पर राजकुमार भुसरी, अजीत सिंह सचदेवा, सुरेश खुराना, अशोक कुमार चुघ, नरेश सागर, सतीा कालड़ा, राजकुमार खुराना, सुरेन्द्र तनेजा, डा. सुबेग सिंह गिल, धर्मेन्द्र सिंह मेहरा, जीवन सिंह, विशन सिंह, रवि बिष्ट, विपिन खुराना, सन्नी बजाज, सौरभ मदान, अजय राय, सपन, ब्रजमोहन, नरपन हालदार, नित्यानंद आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.