Friday, September 4, 2026

कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से गुमराह न हो जनता, भाजपा के पक्ष में करे मतदान: विकास 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से गुमराह न हो और भाजपा के पक्ष में मतदान करके शहर के विकास को प्राथमिकता दें।

कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास कार्य तेजी से होंगे। कहा कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए कृतसंकल्पित हैं। कहा कि विकास ही जनता को चाहिए। कांग्रेस डूबता जहाज है। सिर्फ भ्रम फैलाकर जनता से वोट हासिल करना उनका उद्देश्य है।

विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए अनर्गल अलाप कर रही है। हिन्दुत्व की रक्षा सिर्फ भाजपा करती है, इसलिए भाजपा को मजबूत करना सभी का कर्तव्य है।

नगर निगम वार्ड नं 38 में पार्षद प्रत्याशी राजेश जग्गा एवं समस्त वरिष्ठ जन व पदाधिकारीयों एवं युवा साथियों के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान कर स्थानीय लोगों से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान दिवस पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील की ।

इस दौरान निवर्तमान पार्षद श्रीमती रीना जग्गा ,कस्तूरी लाल तागरा, मधु राय, मनमोहन राय, नितेश गुप्ता, प्रेमचंद सिंह, बिट्टू छाबड़ा, अमित गंभीर,एच के राय,राजेश कमरा,राजीव कमरा, आगम अग्रवाल, केवल कृष्ण, हरीश अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, मोहित चड्ढा, पंकज बांगा, केवल कृष्ण, ओम प्रकाश, अशोक जग्गा, अमित बजाज, अमित मेहंदी रत्ता, दर्शन लाल, शिवम अरोड़ा, सीए कपिल, नरेश उप्रेती, कृष्ण लाल अरोड़ा, मनोज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, आशा मुंजाल, रेखा उपाध्याय, रूबी अरोड़ा, रामेश्वर दयाल गंगवार, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.