Friday, September 4, 2026

कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए रम्पुरा क्षेत्र में पार्टी के लिया घर-घर प्रचार किया। इस दौरान शर्मा मलेरिया ऑफिस, पुराना एसडीएम कोर्ट, प्राचीन अटरिया मंदिर क्षेत्र और चुन्नीलाल कोली मंदिर क्षेत्र गई।

शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में निश्चित रूप से परिवर्तन होगा और एक बार पुनः कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने रम्पुरा बस्ती के लिए घर-घर पेयजल योजना स्वीकृत कराई थी जो अब अंतिम चरण में हैं। शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए 400 मकान भी स्वीकृत कराए थे जिसके लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने धन भी अवमुक्त कर दिया था। लेकिन बाद में नगर निगम मेयर भाजपा का बनने पर उसे रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्राथमिकता से विकास कार्य किये जायेंगे। इस दौरान सरोज रानी यादो देवी, विठोला देवी, सिया राम कोली, गब्बर कोली, प्रेम शंकर, कांति कोली, नितिन कुमार, पप्पू कोली, महेंद्र पाल, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.