Friday, September 4, 2026

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नई दिल्ली।  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार (3 सितंबर) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

डॉक्टर के निगरानी में सोनिया गांधी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बेठक में शामिल हुई थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.